logo

सुशील मोदी का राजद सुप्रीमो पर तीखा तंज, कहा- लालू में अब वोट लाने की क्षमता नहीं...

lalu_susil.jpg

द फॉलोअप डेस्क
23 जून को राजधानी पटना में विपक्षी दलों का महाजुटान होने जा रहा है। जहां एक तरफ इस बैठक को लेकर महागठबंधन काफी उत्साहित है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टी लगातार उनपर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा है कि लोकसभा में जिस पार्टी का एक भी सीट नहीं है, वह पार्टी 303 सीटों वाली पार्टी(BJP) को चुनौती दे रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं परिवार को बचाने के लिए ये सम्मेलन हो रहा है। बिहार 40 में से 40 लोकसभा सीट PM मोदी को ही देगा।

40 में से 40 सीट पीएम मोदी को ही देंगे
सुशील मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं परिवार को बचाने के लिए ये सम्मेलन हो रहा है....बिहार 40 में से 40 लोकसभा सीट PM मोदी को ही देंगे। सुशील मोदी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजद को एक भी सीट नहीं मिल सका। उसके बाद भी वह नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे हैं। जिन्हें 40 में से 39 सीट जनता ने दी।
'लालू-नीतीश में वोट लाने की क्षमता नहीं 
 वहीं विपक्षी दलों की बैठक से पहले लालू-नीतीश की मुलाकात पर सुशील मोदी ने कहा कि इन लोगों का दम निकल गया है। एक जमाना था जब बिहार में लालू यादव ने 150 सीट जीता। बाद में घटकर 22 पर पहुंच गए। अब लालू यादव में वोट ट्रांसफर करने की क्षमता और कैंपेन करने की क्षमता नहीं है। नीतीश कुमार में भी वो क्षमता नहीं है। 2010 में 115 विधायक थे, आज घटकर 44 हो गए।

नीतीश कुमार एकजुट रखने में विफल
सुशील मोदी ने आगे कहा कि इनपर भ्रष्टाचार के जो मामले चल रहे हैं। इन्हें डर है कि नरेंद्र मोदी लौट कर आ गए तो वो लोग बचेगा नहीं। इसलिए ये विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं लेकिन एकता का कोई मैसेज बिहार की जनता में नहीं जानेवाला है। सुशील मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार आजतक किसी को एकजुट नहीं रख पाए हैं। अब तो मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह भी हमारे साथ आ गए। इनके साथ एक भी नई पार्टी, नया नेता नहीं जुड़ा है। अब जनता ने मन बना लिया है कि बिहार की सभी 40 सीट नरेंद्र मोदी को ही देगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N